Almora- कोविड नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने 257 लोगों से वसूला 65900 रुपए का चालान, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा। वर्तमान में कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया झूझ रही है। ऐसे में सभी देशों के शासन- प्रशासन द्वारा जनता से कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की जा रही है। मगर कुछ लोग अभी भी ऐसे हैं जो जुर्माना भरने को तो तैयार है मगर फिर भी मास्क नहीं पहन रहे हैं।

Advertisements


आज दिनांक 16 जनवरी 2022 को रविवार के दिन अल्मोड़ा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के निर्देशानुसार सभी चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। तथा पुलिस ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से कोविड संबंधी गाइडलाइन का उल्लंघन करने वाले 257 लोगों से 65900 रुपए का चालान वसूला। तथा पुलिस ने मास्क न पहनने वालों को निशुल्क मास्क वितरित किया और सभी लोगों से कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।