
रामकृष्ण कुटीर,अल्मोड़ा में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट और कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज के स्वामी विवेकानन्द केंद्र, स्वामी विवेकानन्द से जुड़े स्थानों को लेकर विस्तार से वार्ता हुई। कुलपति ने कहा कि स्वामी जी के द्वारा स्पर्शित स्थानों को लेकर भविष्य में कार्यक्रम कुटीर के सहयोग से आयोजित होंगे। इस दौरान स्वामी जी की यात्रा, आध्यात्मिक यात्राएं, रामकृष्ण कुटीर, स्वामी जी से जुड़े पाठ्यक्रम के संचालन, सेमिनारों के आयोजन आदि पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द-महात्मा गांधी आध्यत्मिक पर्यटन परिपथ अध्ययन केंद्र के संयोजक डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया और सह संयोजक डॉ ललित चन्द्र जोशी, असीम पॉल, स्वामी मायाधीशानंद महाराज, अमन कुमार सहित कुटीर के सदस्य उपस्थित रहे।



