उत्तराखंड में अगले आदेशों तक सभी विद्यालय बंद, ऐसे होगी पढा़ई

कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है उत्तराखंड सरकार के संयुक्त सचिव जीएल शर्मा ने विद्यालय शिक्षा उत्तराखंड के महानिदेशक को लिखे एक पत्र में यह बताया कि सरकार द्वारा 16 जनवरी 2022 तक सभी विद्यालयों को बंद रखने के आदेश जारी किए थे जिसमें अब परिवर्तन कर सभी शासकीय शासकीय संस्थानों निजी शिक्षण संस्थानों का भौतिक रूप से संचालन अग्रिम आदेशों तक प्रतिबंधित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य पूर्व की भांति ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगा।

Advertisements

आपको बता दें उत्तराखंड शासन समेत सभी विद्यालयों में वर्तमान समय में शीतकालीन अवकाश चल रहे थे जो कल दिनांक 17 जनवरी को विद्यालयों को पूर्वक खोलना था लेकिन अब उत्तराखंड सरकार के आदेशों के बाद अग्रिम आदेशों तक उत्तराखंड के सभी विद्यालय बंद कर दिए गए हैं