Uttarakhand:- मुख्यमंत्री द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर अभियोजन विभाग के लिए की गई तीन घोषणाएं……. प्रशिक्षण के लिए मिलेंगे 25 लाख रुपए

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अभियोजन विभाग के लिए आज संविधान दिवस के अवसर पर तीन घोषणाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में संविधान एवं विधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अभियोजन विभाग के लिए तीन घोषणाएं की। अभियोजन विभाग को प्रशिक्षण के लिए 25 लाख रुपए अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा भी की गई है इसके अलावा अभियोजन कार्यायलयों के आधुनिकीकरण और प्रदेश के सभी जिलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए भी अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कहा गया कि नए आपराधिक कानून के संबंध में अभियोजन पुलिस और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आम लोगों को भी इन कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा कार्यालय में कंप्यूटर और अन्य जरूरी सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी जिससे कि अभियोजन विभाग के कार्य करने की क्षमता और अधिक बेहतर होगी इसके साथ ही मुख्यमंत्री का कहना था कि संविधान दिवस हमें संविधान के आदर्शों और मूल्यों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाने की प्रेरणा देता है। आज के दिन हमने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था और उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई तथा विधि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisements

Leave a Reply