
आज दिनांक 16 जून 2026 को विवेकानन्द इण्टर कॉलेज रानीधारा अल्मोड़ा में आयोजित कमला नेहरू पुरस्कार सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं ( सत्र 2025 -26 ) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को सम्मानित किया गया। समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को एक-एक हजार रुपये के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन सरस्वती वंदना व दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा पूर्व विधायक एवं प्रान्तीय उपाध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि आशा पुरोहित श्रम आयुक्त जनपद अल्मोड़ा -बागेश्वर प्रकाश पंत पूर्व सम्भाग निरीक्षक एवं सदस्य प्रबन्ध समिति, प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, मिशन कम्पाउन्ड के पार्षद श्याम पाण्डे एवं रणजीत सिंह भण्डारी वरिष्ट भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर नृहसिंहबाड़ी आदि ने संयुक्त रूप से किया।
मुख्य अतिथि कैलाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और संस्कारों के साथ शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास करते रहने का संदेश दिया ।तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संचालन करते हुए हिमानी पाण्डे ने कहा कि कमला नेहरू पुरस्कार का उद्देश्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना तथा उनके अभिभावकों के योगदान का सम्मान करना है। सम्मान समारोह में मातृ शक्ति ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया ।
अंत में पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों एवं उनकी माताओं को विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल ने बधाई देते हुए कहा कि आपकी कड़ी मेहनत ने साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
अन्त में विद्यार्थियों के इस शानदार सफलता पर समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रों को अपनी शुभकामाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

