
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत में छावनी परिषद कर्मचारी संघ द्वारा वेतन भुगतान न होने पर आक्रोश जताया गया है। मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद रानीखेत को ज्ञापन भेजकर मार्च और अप्रैल माह 2026 का वेतन भुगतान न होने पर छावनी कर्मचारियों ने नाराजगी जताई है उन्होंने कहा कि छावनी परिषद में कार्यरत ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारी एवं अधिकारियों को अब तक दो माह का वेतन नहीं मिला है जिससे कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करने पड़ रहा है वेतन भुगतान को लेकर 4 मई और 18 मई को विभाग को पत्र और स्मृति पत्र भेजे गए लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई, कहा कि लगातार उपेक्षा के चलते कर्मचारी आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं और शीघ्र ही वेतन जारी नहीं किया गया तो 25 मई से कर्मचारी और आधिकारिक कार्य बहिष्कार करते हुए परिषद परिसर में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक सांकेतिक धरना प्रदर्शन करेंगे।


