अल्मोड़ा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “सुरक्षित दवा ,सुरक्षित जीवन” को लेकर चलाया गया अभियान

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में दिनांक- 22/06/2026 को अनामिका सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व पूजा जोशी ड्रग इंस्पेक्टर अल्मोड़ा द्वारा “सुरक्षित दवा-सुरक्षित जीवन” अभियान के अनुक्रम में बेस अस्पताल व आसपास के विभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक्सपायर्ड दवाईयों की जांच की गयी एवं मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस भी चेक किए गए। निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी दवाएं पाई गई व साफ सफाई भी नहीं थी व रजिस्टर फार्मेसिस्ट भी अनुपस्थिति थे निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के क्रम में मेडिकल स्टोरों से सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये ।मेडिकल स्टोरों में नियमानुसार कैश मेमो मैंटेन करने, लेबल्ड एक्सपायरी बॉक्स बनाने, सभी ग्राहकों को बिल उपलब्ध कराने, एक्सपायरी दवाइयों के सही रख रखाव व साफ सफाई बनाए रखने आदि निर्देश दिए गये।

Advertisements

Leave a Reply