
बागेश्वर – जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (Special Intensive Revision-SIR) के सफल संचालन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (BLA) के माध्यम से बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ सतत समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची का गंभीरता से सत्यापन किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 70 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूर्ण किया जा चुका है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी धनीराम टम्टा, बीजेपी के प्रतिनिधि मदन राम आगरी कांग्रेस के बी एल ए रणजीत उपस्थित रहे।


