
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-08/05/2026 को” रैडक्रास दिवस” एवं ” जागृति योजना ” के तहत ” सुरक्षित बचपन, सुरक्षित भविष्य ” अभियान के अनुक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित छात्र, छात्राओं को रैड क्रास सोसाइटी का महत्व,पाक्सो अधिनियम 2012, यौन उत्पीड़न, लैगिंग अपराध, बाल श्रम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम,बच्चों के कानूनी अधिकार,निःशुल्क कानूनी सहायता,बाल कल्याण समिति,चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर,1098,बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986,व
पॉश (PoSH) अधिनियम 2013 हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं। इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित 175 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया व दवाईयां वितरित की गई। आशीष वर्मा अध्यक्ष रैड क्रास सोसाइटी अल्मोड़ा द्वारा रैड क्रास सोसाइटी के कार्यो के विषय जानकारी प्रदान की गई ।उक्त शिविर में डा०जे . सी. दुर्गापाल व विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह बिष्ट व अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।

