Almora -: सहायता के लिए इस नंबर पर करें कॉल – जिलाधिकारी वंदना सिंह

अल्मोड़ा| कल जिले में बर्फबारी के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं| जिस कारण बर्फबारी में फंसे पर्यटक व स्थानीय लोगों को जिला प्रशासन द्वारा उनके रहने, भोजन सहित राहत सामग्री वितरित की गई इसके अलावा सड़क मार्गों में फंसे वाहनों को निकाला गया|

Advertisements


डीएम वंदना सिंह ने कहा कि हिमपात से बाधित हुए सड़क मार्गों को खोलने के लिए तेजी से काम चल रहा है कई जगह जेसीबी मशीनों द्वारा सड़क मार्ग खोले जा रहे हैं| डीएम ने कहां की किसी भी प्रकार की समस्या आने पर आपदा प्रबंधन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05692, 237874, 237875 एवं मोबाइल नंबर 790043 3294 पर संपर्क कर सकते हैं| जहां पर उनकी समस्या का निवारण किया जा सकता है|