अल्मोड़ा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय, नैनीताल एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 30.06.2026 को अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें नगर निगम अल्मोड़ा, नगर पंचायत चौखुटिया, जिला पंचायत अल्मोड़ा, जिला पंचायतीराज अल्मोड़ा, नगर पंचायत द्वाराहाट, नगर पंचायत भिकियासैंण आदि विभागों से उपस्थित अधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा अ स्वच्छता अभियान एवं रिट याचिका संख्या-93 /22 (पी0आई0एल0) जितेंद्र यादव बनाम भारत संघ एवं अन्य के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल द्वारा पारित आदेशॊ के अनुपालन में किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।उपस्थित अधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा अब तक किये गये कार्यों की आख्या प्रस्तुत की गयी है। सभी उपस्थित अधिकारियों को नियमित तौर पर अपने अपने क्षेत्रों में स्वच्छता के संबंध में ध्यान रखने, आम जनता को जागरूक करने, कूड़े का सही प्रकार से निस्तारण करने, हानिकारक प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः प्रतिबंधित करने के लिए निर्देशित किया गया एवं सभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा अग्रिम अनुपालन आख्या प्रस्तुत किये गए। सभी उपस्थित अधिकारियों को आगामी बैठक में पूर्ण, सही एवं सत्य सूचना सहित ससमय उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में कूड़ा बीनने वाले व्यक्तियों को अधिक से अधिक सरकार की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के विषय में भी चर्चा की गयी। अंत में बैठक सधन्यवाद समाप्त हुई।

Advertisements

Leave a Reply