अल्मोड़ा:- द्रौपदी के डांडा में हुए हिमस्खलन के दौरान जिले का अजय बिष्ट लापता….. नहीं मिली कोई जानकारी

अल्मोड़ा। 4 अक्टूबर 2022 को उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित द्रोपदी के डांडा में हुए हिमस्खलन के दौरान कई पर्वतारोहियों ने अपनी जान गवाई है तथा अभी तक कई लोग इस घटना के बाद लापता हैं। इसी घटना में अल्मोड़े के अजय बिष्ट भी लापता हुए है। घटना के इतने समय बाद भी अजय का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बता दें कि अजय प्रशिक्षण के लिए दल के साथ गए थे और उनकी कोई भी सूचना नहीं मिलने के कारण स्वजन काफी चिंतित हैं।

Advertisements

32 वर्षीय अजय बिष्ट पुत्र डीएस बिष्ट निवासी अल्मोड़ा प्रशिक्षण के लिए उत्तरकाशी अपने साथियों के साथ गए थे तथा अजय को शुरू से ही पर्वतारोहण का शौक था। अजय ने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में एडवेंचर एडवांस कोर्स करने के लिए दाखिला लिया था तथा प्रशिक्षण के लिए वह दल के साथ द्रोपदी के डांडा में चले गए। लेकिन अभी तक अजय का कुछ भी पता नहीं चल पाया है। परेशान स्वजन अजय की तलाश में उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं परिवार के अन्य लोग लगातार उत्तरकाशी प्रशासन से वार्तालाप कर रहे हैं।