अल्मोड़ा:- वाहन बैक करते समय हुआ हादसा….. चालक की मौत

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर में बीते रविवार को एक हादसे के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। सोमेश्वर क्षेत्र के नैनोली- भगतोला मोटर मार्ग पर रविवार को वाहन बैक करते समय सड़क दुर्घटना में गोविंद सिंह मेहरा उम्र 50 वर्ष की मौत हो गई जानकारी के मुताबिक गोविंद सिंह मेहरा वाहन को बैक कर रहे थे इसके दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कि चालक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची इसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और घायल को तत्काल उपचार के लिए उपजिला अस्पताल सोमेश्वर लेकर गए मगर वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट चुका है।

Advertisements

Recent Posts