अल्मोड़ा:- मल्ला महल में इस दिन से शुरू होगा गोलज्यू महोत्सव…..

अल्मोड़ा। जिले के मल्ला महल में आगामी 22 अक्टूबर 2026 से गोलज्यू महोत्सव शुरू होने जा रहा है। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विभिन्न रंगों की बहार आने जा रही है। अक्टूबर माह में ना सिर्फ रामलीला बल्कि माता की चौकी समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे और दशहरे के बाद मल्ला महल में गोलज्यू महोत्सव शुरू होने जा रहा है। संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति की ओर से आयोजित होने वाले इस महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की लोक कलाओं की झलक देखने को मिलेगी और महोत्सव में लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्य और संगीत प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों से दर्शकों को रूबरू कराएंगे।

Advertisements

Leave a Reply