Uttarakhand:- राज्य में फिर बदलेगा मौसम….. अल्मोड़ा समेत इन जिलों के लिए जारी किया गया बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में कल से फिर एक बार मौसम बदलने जा रहा है। 6 से 11 अक्टूबर तक बारिश और बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के चमोली, नैनीताल ,अल्मोड़ा ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ ,रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुमाऊं और गढ़वाल दोनों मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तथा गर्जन एवं तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है हालांकि राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम निदेशक डॉक्टर सी.एस. तोमर के अनुसार 6 से 8 अक्टूबर के बीच प्रदेश के 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी के आसार भी जताए गए हैं और निचले क्षेत्रों में बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply