
अल्मोड़ा। जिले के नगर से लेकर दूर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार गुलदार ने दहशत फैलाई हुई है। पिछले कई समय से गुलदार लगातार सक्रिय बना हुआ है कई क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। एक ऐसा ही मामला जिले के रिखाड़ी गांव से सामने आ रहा है जहां दिन में गुलदार ने घनश्याम की गाय को अपना निवाला बना लिया। गुलदार ने गाय पर हमला कर उसे मार डाला जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दिया और गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी ग्रामीणों द्वारा की गई है। रिखाड़ी गांव में दिनदहाड़े गुलदार ने गाय पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक घर के पास ही घनश्याम रिखाड़ी की गाय दिन में चर रही थी इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर उसे मार डाला जिसके बाद ग्रामीण ने हल्ला मचाया और गुलदार भाग गया और इस घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को दी गई तथा ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग भी की है।





