
बागेश्वर । प्रेस क्लब सभागार बागेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय कुमाउनी भाषा संस्कृति प्रसार प्रचार समिति की बैठक में तीन दिवसीय राष्ट्रीय भाषा सम्मेलन जनपद बागेश्वर में आयोजित कराए जाने पर विचार विमर्श किया गया । इस वर्ष बागेश्वर एक दिवसीय कार्यक्रम पर सहमति बनी हैं।
जिसके लिए दिनवार तय किया जायेगा । वर्ष 2027 में तीन दिवसीय सम्मेलन पर सहमति बनी । सभा की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह खेतवाल द्वारा की गई जहाँ डा के एस रावत, चंदन सिंह परिहार अध्यक्ष प्रेस क्लब बागेश्वर, राजकुमार परिहार, डा गोपाल कृष्ण जोशी कैप्टन भूपेश सिंह प्रॉपर्टी प्रशांत पांडे भास्कर नेगी रमेश प्रकाश पार्वती जगदीश त्रिपाठी चरण सिंह बकरी शिव सिंह के द्वारा कैप्टन बलवंत खेतवाल मोहन सिंह धामी बलवंत सिंह शाही पिथौरागढ़, डॉ केवलानंद कांडपाल किशन राम दीपक जोशी हिमांशु कुमार पूरन चंद भट्ट डॉ जितेंद्र तिवारी ,राजेंद्र सिंह पूर्व सैनिक हिमांशु आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।जिला संयोजक किशन सिंह मलड़ा ने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ।





