“मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के इस गांव का किया जिक्र…. जनगणना को लेकर कही यह खास बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार के दिन अपने “मन की बात” कार्यक्रम में उत्तराखंड के चमोली में स्थित देश के प्रथम गांव माणा का उल्लेख किया और कहा कि यहां जनगणना की शुरुआत 83 वर्षीय पूर्णिमा रावत से की गई उन्होंने अपने संबोधन में चमोली के माणा गांव का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रविवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम का 138वा संस्करण सुना और कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों के सकारात्मक प्रयासों, उपलब्धियो और प्रेरक कार्यों को राष्ट्रीय मंच प्रदान कहता है और राष्ट्र निर्माण में लोगों की सक्रिय भागीदारी के लिए भी उन्हें प्रेरित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र का उल्लेख किया जाना यहां के लिए गौरव का विषय बताया उन्होंने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण के तहत उत्तराखंड के दुर्गम व बर्फीले क्षेत्र में भी जनगणना का कार्य किया जा रहा है तथा सीमांत गांव का इस कार्यक्रम में जिक्र होना सीमांत क्षेत्रों में हो रहे बदलाव, डिजिटल जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में वहां के लोगों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

Advertisements

Leave a Reply