
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईआर को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का मकसद चुनाव आयोग को लेकर एक नेरेटिव बनाने का है और कांग्रेस लोगों को भ्रम में डालना चाहती है लेकिन हर बार कांग्रेस का नेरेटिव छोटा साबित हुआ है। चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है यदि आयोग पर कोई सवाल उठता है तो यह तथ्यों के आधार पर होने चाहिए इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा यह भी कहा गया कि चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण का निर्णय 24 जून 2025 को सर्वसम्मति से लिया गया था आयोग के निर्णय को मतभेद के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात कहने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस हर बार झूठ का सहारा ले रही है क्योंकि उसके पास कोई मुद्दे नहीं है और वह जनाधार खो चुकी है। इस तरह मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस पर निशाना भी साधा गया।





