
अल्मोड़ा। जिले में तेंदुए ने काफी दहशत मचाई हुई है जिले के नगर और ग्रामीण दोनों इलाकों में लगातार तेंदुए का भय बढ़ता जा रहा है। तल्ला सल्ट क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बढ़ती जा रही है। बीते मंगलवार को टोटाम में तीन तेंदुए एक साथ दिखाई दिए इसके बाद बुधवार को सुबह 6:30 बजे जीवनखाल गांव में रास्ते में तेंदुआ दिखाई दिया है जिससे कि ग्रामीणों में काफी अफरा तफरी मच गई। जब तेंदुआ रास्ते में दिखाई दिया तो इस समय कुछ बच्चे स्कूल जाने के लिए भी निकल चुके थे ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ा इसके बाद अभिभावकों ने खुद बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने क्षेत्र में काफी भय पैदा कर दिया है लगातार तेंदुए की आवाजाही बढ़ रही है जिससे कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है लोगों का खेतों में जाना भी मुश्किल हो रहा है और बच्चों का स्कूल जाना दोभर हो गया है। अभिभावकों को खुद अपनी निगरानी में बच्चों को स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है।





