
उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी और उसका शव एक प्लॉट के अंदर बने कमरे से बरामद हुआ। दरअसल पुलिस को आज सोमवार सुबह करीब 6:00 बजे धीरज पंवार नाम के व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया मगर उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला जिसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू कर दी पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और उसके बाद एक प्लॉट के अंदर बने कमरे की जांच की कमरे से काजल पत्नी धीरज पंवार का शव बरामद हुआ और उसके बाद मृतका के भाई द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी। जानकारी के मुताबिक मृतका मूल रूप से मुजफ्फर नगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और वह अपने पति धीरज के साथ ईदगाह रोड सुभाष नगर क्षेत्र में रह रही थी उसके भाई अभिषेक का घर भी बगल में है। अभिषेक द्वारा पुलिस को इस बारे में बताया गया उसने कहा उसकी बहन और जीजा का विवाद चल रहा था इसी बात के चलते सोमवार सुबह उसने उसकी बहन को गोली मार दी इसके बाद आरोपी फरार चल रहा है।





