अल्मोड़ा:- छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50% आरक्षण को लेकर भड़के छात्र….. किया विरोध प्रदर्शन

अल्मोड़ा। जिले के एसएसजे विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं को आरक्षण के निर्णय का छात्रों द्वारा काफी विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है छात्र संघ चुनाव में छात्राओं को 50% आरक्षण देने के निर्णय का कोषाध्यक्ष ,संयुक्त सचिव आदि पद के दावेदार छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों का कहना है कि जो भी छात्र चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं उनके सपनों पर पानी फिर गया है, 50% पद छात्राओं को मिलने के बाद इन पदों पर जिन्होंने भी चुनाव लड़ने की तैयारी की है उनके साथ यह नाइंसाफी है इस के विरोध में एसएसजे परिसर में कोषाध्यक्ष पद से संभावित प्रत्याशी आशीष संतोलिया और संयुक्त सचिव पद से संभावित दावेदार तिलक कुमार परिसर की छत पर चढ़ गए और उन्होंने आदेश को फौरन नवापस लेने की मांग भी उठाई। छात्रों का कहना है कि चुनाव के लिए वह शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ ही तैयारी में जुट गए थे और चुनाव के ठीक पहले यह आदेश जारी करना गलत है ऐसे में उन्होंने इस नियम के खिलाफ खूब विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisements

Leave a Reply