
उत्तराखंड राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरो के कई पद खाली हैं और फोरेंसिक में भी 25 में से 23 पद खाली है जिसके चलते राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजो को काफी समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों के 1291 पद स्वीकृत है जिसमें से अभी भी 601 पद खाली हैं तथा इसके साथ ही फिजिशियन, सर्जन , एनस्थीशिया, बाल रोग विशेषज्ञ ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक आदि विशेषज्ञों के पद खाली है तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट चिकित्सकों के 25 पदों में केवल दो कार्यरत हैं जबकि 23 पद रिक्त हैं ऐसे में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है।





