Uttarakhand:- राज्य में बदलने लगा मौसम….. रातों को बढ़ी ठंडक…. जानिए कब होगी मानसून की विदाई

उत्तराखंड राज्य में मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी है, अब दिन में गर्मी का एहसास और सुबह-शाम ठंडक महसूस हो रही है राते सर्द होने लग गई है तथा एक हफ्ते बाद मानसून की विदाई के भी आसार हैं। राज्य में मानसून की विदाई का समय नजदीक आ रहा है और ऐसे में गर्मी का एहसास भी ज्यादा होने लगा है हालांकि रातों को मौसम में ठंडक बढ़ चुकी है और दोपहर में चटख धूप खिलने से गर्मी का एहसास हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्र के मौसम में अधिक अंतर देखने को मिल रहा है हालांकि अभी मैदानी इलाकों के तापमान में अधिकतम अंतर नहीं आया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्र में हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं और मानसून की विदाई 25 से 30 सितंबर के बीच होने की संभावना है इसके बाद बारिश से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Advertisements

Leave a Reply