
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां दिल्ली से आए दो दोस्त नदी में नहाने के लिए गए और एक युवक नहाते समय नदी में डूब गया। यह हादसा नीम बीच के पास हुआ जिसके बाद युवक की तलाश में एसडीआरएफ, आपदा राहत दल और जल पुलिस जुट गई है। मुनीकिरेती के नीम बीच के पास नदी में नहाते समय तेज बहाव की चपेट में आकर युवक डूब गया और एसडीआरएफ, जल पुलिस तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश शुरू कर दी लेकिन युवक का अभी भी कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली निवासी 20 वर्षीय सौरभ शर्मा अपने दोस्त के साथ नीम बीच के आगे घूमने गया था इसी दौरान दोनों नदी में नहाने लगे नहाते समय सौरभ गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया जिसके बाद वह लापता हो गया काफी ढूंढने के बाद भी अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है और नदी में संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की जा रही है।





