
उत्तराखंड राज्य में चार धाम यात्रा 2026 का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है और ऐसे में मौसम भी यात्रियों की परीक्षा ले रहा है। 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई थी और आज 15 सितंबर से यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो गया है। बद्रीनाथ ,केदारनाथ ,गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में फिर एक बार तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। आज से केदारनाथ के लिए हेली सेवा की शुरुआत भी हो गई है श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्थाओं के लिए सरकार लगातार निगरानी कर रही है , यात्रा मार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन भी चुनौती बनकर सामने आ रहा है हालांकि यात्री सुरक्षित रहें इसके लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
Advertisements



