Uttarakhand:- राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दिए गए निर्देश…. 15 अक्टूबर के बाद मुख्यमंत्री खुद करेंगे दौरा

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं और 15 अक्टूबर के बाद खुद मुख्यमंत्री दौरा करते हुए सड़कों का हाल देखेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बारिश के कारण सड़कों पर बने गड्ढों को जल्द भरा जाए। बीते सोमवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मानसून के कारण बदहाल सड़कों की मरम्मत और सुधारीकरण के कार्यों में तेजी लाई जाए, जिलाधिकारी अपने- अपने जिलों में सड़कों की स्थिति की नियमित समीक्षा करें तथा 15 अक्टूबर के बाद सीएम स्वयं सड़कों का हाल देखेंगे।

Advertisements

Leave a Reply