अल्मोड़ा:- नो एंट्री के बाद भी क्वारब बाईपास से दौड़ते दिखे भारी वाहन….. जिला प्रशासन के आदेशों का हो रहा है उल्लंघन

अल्मोड़ा। जिले के क्वारब बाईपास से भारी वाहन दौड़ते हुए नजर आए जबकि सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक प्रशासन ने भारी वाहनों की एंट्री पर बैन लगा रखा था लेकिन बीते शुक्रवार को नो एंट्री के बावजूद भी भारी गाड़ियां इस बाईपास पर नजर आई जगह-जगह पहाड़ी दरक रही है और यदि ऐसे में कोई दुर्घटना होती है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?
प्रशासन के आदेशों की चालक अनदेखी कर रहे हैं लगातार हो रहे भूस्खलन और यात्रियों की जान पर मडराते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने इस बाईपास पर बसो और भारी वाहनों के आवागमन पर अग्रिम आदेशों तक पूरी तरह रोक लगा दी थी मगर भारी वाहन आदेशों का उल्लंघन करते हुए इस मार्ग का उपयोग कर रहे हैं और ऐसे में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।

Advertisements

Leave a Reply