
अल्मोड़ा। जिले में सीडीएस, एनडीए और एनए की परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण रूप से कर ली गई है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित यह परीक्षा 13 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण संचालित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता- 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। एसडीएम संजय कुमार के अनुसार परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में अस्त्र-शस्त्र ,अग्नि अस्त्र, धारदार हथियार और लाठी ठंडे ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा इस क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश भी निषेध होगा और परीक्षा केंद्र के आसपास ईट पत्थर यानी फेंकने योग्य वस्तुएं एकत्र करने तथा 5 से अधिक लोगों के समूह में एकत्र होने पर भी रोक रहेगी।
Advertisements



