Uttarakhand:- कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णय….मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड और अधिवक्ताओं का बढ़ा मानदेय

उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट बैठक के दौरान के निर्णय लिए गए जिसमें मेडिकल इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाने और अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई और इस दौरान कैबिनेट में 10 प्रस्ताव आए जिसमें मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड बढ़ाने और अधिवक्ताओं के मानदेय को लेकर भी प्रस्ताव पारित किए गए इसके साथ उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की मंजूरी दी गई तथा उत्तराखंड कारागार की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने की मंजूरी मिली। इसके साथ ही विधिक माप विज्ञान सेवा नियमावली में संशोधन को भी मंजूरी इस दौरान दी गई है तथा अपर सहायक व्यायाम के 33 पद सृजित किए गए हैं जो कि मेडल विनर खिलाड़ियों के लिए आरक्षित होंगे इस तरह कई प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पारित किए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply