Uttarakhand:- चीरबासा में आया मलबा….बंद हुआ केदारनाथ पैदल मार्ग….रोके गए यात्री

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बीच पैदल मार्ग चीरबासा के पास मलबा आने के चलते केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोका गया। चीरबासा के समीप मलबा आने के बाद डीडीएमए की टीम मार्ग से मलबा और पत्थर हटाने में जुट गई तथा इस दौरान मार्ग अवरुद्ध हो गया और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की ओर पैदल आवाजाही रोक दी गई तथा यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलीपैड के समीप पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ गए इस दौरान यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर रोका गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार के अनुसार टीम मलबा और पत्थर हटाने में जुट गई तथा उन्होंने यह भी कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग की टीम लगातार मौके की स्थिति पर नजर रख रही है इसके साथ ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से संबंधित टीमों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

Advertisements

Leave a Reply