
विद्यालयी खेल – कूद प्रतियोगिता 2026-27 का न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन न्याय पंचायत डढूली के सम्मानित जनप्रतिनिधि ग्राम प्रधान डढूली जगदीश चन्द्र , ग्राम प्रधान बिनोली कृष्णा देवी , सीआरपी न्याय पंचायत – बम्योली खुशबु टांक, ब्लॉक खेल समन्वयक किशन सिंह भण्डारी व आदर्श शिक्षक अमित पाण्डे द्वारा रिबन काटकर संयुक्त रुप से किया गया। व न्याय पंचायत बासोट के खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सम्माननीया ग्राम प्रधान शिवानी भंडारी जी के द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इसके उपरांत रा.आ.प्रा.वि. – बासोट के प्रधानध्यापक डी एस गिरी जी द्वारा मंचस्थ अतिधियों के स्वागत के साथ बच्चों को खेल – कूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने को प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक राप्रावि थापला गोविन्द प्रसाद ने सभी प्रतिभागी बच्चों के लिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेलकूद को एक अच्छा क्षेत्र बताया। शिक्षिका ज्योति गोस्वामी द्वारा भी बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के साथ विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करने को प्रेरित किया। सामाजिक कार्यकर्ता नंदन सिंह भंडारी द्वारा भी बच्चों को खेलों के महत्व बताते हुए, सभी बच्चों को प्रोत्साहन स्वरुप अपनी तरफ से ईनाम भी दिया। संकुल समन्वयक – बासोट ठाकुरपाल सिंह जी द्वारा सभी मंचस्थ अतिधियों, सभी सहयोगी शिक्षक साथियों सहित समस्त प्रतिभागी बच्चों का खेल प्रतियोगिता में गरिमामयी उपस्थिति व सक्रिय प्रतिभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अच्छी तैयारी के साथ ब्लॉक स्तर पर प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त खिलाडियों को स्वर्ण, रजत व कास्य मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार स्वरुप पैन प्रदान किये गये। मुख्य अतिथि शिवानी भंडारी जी द्वारा सभी बच्चों को ब्लॉक व जिले स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किये जाने की आशा के साथ अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी गयी। प्राथमिक वर्ग से ब्लॉक स्तर के लिए प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी 50 मीटर दौड़ में रा.आ.प्रा.वि- बासोट से बालक वर्ग में मोहित ,100 मीटर दौड़ व लम्बी कूद में नयन लोहिया, 400 मीटर में आरुष कड़ाकोटी व 200 मीटर में राप्रावि – चनुली – सरपटा से अब्यांश व बालिका वर्ग में रा.आ.प्रा.वि – बासोट से 50,400 मीटर दौड व लम्बी कूद में साध्या व 100 व 200 मीटर दौड में राप्रावि – थापला से भूमिका का चयन हुआ। जूनियर स्तर पर बालक वर्ग से आर.सी.एम. पब्लिक स्कूल – बासोट से 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान देव वर्मा ने व 400 मीटर व लम्बी कूद में प्रथम प्रिन्स रावत, 600 मीटर में कार्तिक रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए अपनी दावेदारी पक्की की। कबड्डी व खो- खो प्रतियोगिता के लिए रा. आ.प्रा.वि.- बासोट, आर.सी.एम.- बासोट व राप्रावि – चनुली – सरपटा से कुशल प्रतिभागियों का चयन कर एक मिश्रित टीम बनायी गयी। खेल प्रतियोगिताओं के सफल संचालन में रमेश जोशी, जावेद हसन, सहदेव सिंह, आनंद सिंह कड़ाकोटी, पंकज खुल्वै, दिगपाल सिंह , ताजदार अंसारी, अनूप रावत, मणिका पाठक , रमेश डंगवाल आदि शिक्षकों ,अभिभावक कैलाश चन्द्र व भोजनमाता पुष्पा देवी ,ज्योति देवी का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन कृपाल सिंह शीला ने किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण के साथ न्याय पंचायत स्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ।



