
अल्मोड़ा। जिले में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते हुए सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं। बैठक में वसूली , पट्टा आवंटन और विभिन्न न्यायालयो में लंबित वादों की समीक्षा की। तहसीलों में लंबित पड़े राजस्व मामलों और भूमि पैमाइश के प्रकरणों पर नाराजगी भी जताई गई और बैठक के दौरान निर्देश दिए कि सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जो को तुरंत हटाया जाए। इसके साथ ही जनसुनवाई के दौरान मिलने वाली शिकायतों का समाधान सात दिन के अंतर्गत करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए और उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित भी किया तथा अधिकारियों को चेतावनी दी कि आपदा राशि के वितरण में किसी भी प्रकार के लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में फील्ड मैपिंग बढ़ाने और हर हफ्ते संबंधित मामलों की प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं।



