Uttarakhand:- भाजपा सरकार लाने जा रही है नई व्यवस्था….डॉक्टर नहीं होंगे तो फार्मासिस्ट लिखेंगे दवा…. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में भाजपा सरकार नई व्यवस्था लाने जा रही है राज्य में डॉक्टर विहीन अस्पतालों में तैनात फार्मासिस्ट दवा लिख पाएंगे। बिना डॉक्टर वाले अस्पताल के लिए यह व्यवस्था शुरू होने जा रही है जिसमें फार्मासिस्ट भी मरीज के लिए दवा लिख सकते हैं। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया गया है योजना के तहत फार्मासिस्टों को खांसी, जुखाम, बुखार के साथ ही यूटीआई इन्फेक्शन और सांस संबंधी रोगों की सीमित दवा लिखने का अधिकार दिया जाएगा इससे पहले इसके लिए एक कमेटी गठित की जाएगी जो असम और हिमाचल जैसे राज्यों में फार्मासिस्टों को दिए गए दवा लिखने संबंधीय अधिकारों की समीक्षा करेगी और अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराखंड में भी दवा लिखने का अधिकार फार्मासिस्ट मांग रहे हैं ऐसे में हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के साथ में बैठक के दौरान यह मांग उठी थी इसके बाद अब राज्य में यह व्यवस्था लाई जाएगी। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में कई ऐसे अस्पताल है जहां पर डॉक्टर ना होने की वजह से मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है ऐसे में यदि फार्मासिस्टों को दवा लिखने का अधिकार सरकार देती है तो उससे मरीज को काफी राहत मिलेगी साथ ही इस फैसले से फार्मासिस्ट संवर्ग को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Advertisements

Leave a Reply