Uttarakhand:- सेवा संकल्प अभियान के 11 कार्यक्रमों को लेकर भाजपा ने तय की जिम्मेदारी…… कैबिनेट मंत्री संभालेंगे जिम्मा

उत्तराखंड राज्य में भाजपा के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के लिए तैयारियां तेज हो गई है इस अभियान के 11 कार्यक्रमों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है जिसमें कैबिनेट मंत्री एवं भूमिका निभाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी है। राज्य में एक माह तक चलने वाले अभियान के तहत 11 कार्यक्रम होने हैं जिसके लिए पार्टी ने मंत्री और पदाधिकारियो को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से अभियान के प्रदेश प्रभारी कुंदन परिहार ने प्रधानमंत्री के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों के उपलक्ष में यह जिम्मेदारी तय की है। इस दौरान जिला और मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी और इन कार्यशालाओं के बाद संबंधित स्तर पर टोलियों का गठन होगा।

Advertisements

Leave a Reply