Uttarakhand:- प्रशासन ने मान्यता न लेने वाले मदरसों के खिलाफ करी कार्यवाही…….सील हुए दो मदरसे

उत्तराखंड राज्य में मान्यता न लेने वाले मदरसों के खिलाफ प्रशासन ने कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। राज्य में मान्यता न लेने वाले दो मदरसे रुद्रपुर में सील कर दिए गए हैं मान्यता और तय मानकों को पूरा नहीं करने वाले मदरसों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और अब पूरे प्रदेश में निरीक्षण करते हुए कार्यवाही करने की तैयारी चल रही है। सोमवार को रुद्रपुर में एक मदरसे को सील किए जाने के बाद दूसरे मदरसे को भी सील कर दिया गया है और एक अन्य मदरसे को नोटिस जारी किया गया है। प्राधिकरण के अध्यक्ष के मुताबिक उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड की व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। 1 जुलाई 2026 से राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण की नई व्यवस्था लागू है जिसका लक्ष्य बच्चों को उनकी धार्मिक पहचान से जोड़ रखते हुए आधुनिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है मगर राज्य में कहीं ऐसे मदरसे हैं जो मान्यता नहीं ले रहे हैं और ना ही इसके लिए आवेदन कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्यवाही करनी प्रशासन ने शुरू कर दी है।

Advertisements

Leave a Reply