
अल्मोड़ा जिले में अतिवृष्टि के बीच जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने आपात बैठक बुलाई और विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिले में लगातार हो रही बारिश ने काफी नुकसान कर दिया है बारिश से जगह-जगह भूस्खलन और मलबा आने के कारण पांच लोगों को जिंदगी से हाथ धोना पड़ा है और ऐसी स्थिति में जिलाधिकारी ने आपात बैठक बुलाकर सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी अधिकारी एवं संबंधित कार्मिक 24 घंटे सक्रिय रहे इसके साथ ही जिले में 2 सितम्बर 2026 को सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने के निर्देश भी उनके द्वारा दिए गए हैं।
Advertisements


