
अल्मोड़ा जिले में लगातार हो रही बारिश ने काफी तबाही मचा दी है जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने की खबरें सामने आ रही है जिले के धार की तूनी क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे दो नेपाली मजदूर मलबे की चपेट में आने से मौत की नीद सो गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंचे। जैसे ही जानकारी मिली जिला अधिकारी अंशुल सिंह समेत प्रशासन के अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। मलबे की चपेट में आने से टिन शेड का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन के अनुसार दोनों मजदूरों की इस हादसे में मौत हो गई है और जिलाधिकारी द्वारा लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा न करने के लिए कहा गया है।
Advertisements


