Uttarakhand:- ऋषिकेश में नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपित समेत तीन गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से होटल के कमरे में नाबालिक से दुष्कर्म का मामला सामने आया था इस मामले में जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी समेत होटल मैनेजर और संचालक को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच में होटल में नाबालिक को बिना उचित पहचान और सत्यापन के प्रवेश देने, आवश्यक रजिस्टर में प्रविष्टि नहीं करने और घटना से जुड़े समय में सीसीटीवी कैमरे बंद किए जाने के तथ्य सामने आए हैं। इसके बाद होटल का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति के लिए पुलिस द्वारा एसडीएम को रिपोर्ट भेजी गई है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सोफियान उम्र 21 वर्ष निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है और इसके अलावा होटल मैनेजर वैभव गुप्ता उम्र 34 वर्ष और संचालक राहुल अग्रवाल उम्र 36 वर्ष को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply