
अल्मोड़ा। जिले में भारी बारिश का दौर जारी है और सोमेश्वर तहसील स्थित हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है यहां देर रात करीब 2:00 बजे तेज बारिश के चलते पहाड़ी से मलबा एक मकान में घुस गया हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों के मलबे में दबने की सूचना है। मलबे में महिला और उनके बेटा तथा बेटी दबे हुए हैं हादसे की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ, फायर सर्विस, आपदा प्रबंधन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान जारी है।
Advertisements


