Uttarakhand:- मां ने पैसों के लिए किया बेटी का सौदा, खुद ही दर्ज कराई रिपोर्ट…..चार आरोपित गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर मां ने अपनी बेटी का अपहरण पैसों के लिए करवाया और फिर खुद ही पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई इस मामले का खुलासा पुलिस द्वारा कर दिया गया है और मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। थाना राजपुर क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी 15 वर्ष की नाबालिक बेटी के अपहरण की शिकायत थाना राजपुर में दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर नाबालिक की सकुशल बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस की टीम भी गठित की गई। पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस ,सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए जांच करते हुए नाबालिक के मुजफ्फरनगर में होने की जानकारी जुटाई जिसके बाद गोपनीय कार्यवाही करते हुए बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपी मनीष और लवी कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान लवी कुमार ने बताया कि उसने एक महिला के माध्यम से नाबालिक को उसकी मां से डेढ़ लाख रुपए में खरीदा था बाद में उसने नाबालिक को ₹200000 में मनीष को बेच दिया जिसने विवाह के उद्देश्य से उसे खरीदा था।
दोनों आरोपियों से जो जानकारी मिली पुलिस ने उसकी जांच की और उसके बाद कार्यवाही करते हुए मुजफ्फरनगर से पिंकी मलिक तथा देहरादून के आईटी पार्क सहस्त्र धारा रोड से नीलम देवी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Advertisements

Leave a Reply