
उत्तराखंड राज्य में बदलते मौसम के बीच डेंगू का खतरा भी बढ़ने लग गया है और ऐसे में देहरादून में डेंगू से निपटने की तैयारी शुरू कर दी गई है। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है और मरीजों के लिए 1662 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा मौसम डेंगू फैलाने वाले मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल है ऐसे में बढ़ते खतरे के बीच विभाग ने जिले के 40 सरकारी और निजी अस्पतालों में 1530 सामान्य और 132 आईसीयू बेड आरक्षित किए हैं। अब तक देहरादून में 50 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है और ऐसे में आगे बढ़ते मामलो को देखते हुए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की जा रही है।
Advertisements


