
उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार में चल रहे कावड़ मेले में चरण वंदन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे उसके लिए मुख्यमंत्री कल हरिद्वार पहुंचेंगे और भक्तों पर पुष्प वर्षा भी होगी। शिव भक्तों पर मुख्यमंत्री पुष्प वर्षा करेंगे और चरण वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्रद्धालु लगातार हरिद्वार कावड़ यात्रा के लिए आ रहे हैं और इसी बीच मुख्यमंत्री भी कावड़ यात्रियों से मिलेंगे। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा मंगलवार को होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई है, उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री हरिद्वार पहुंचकर शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा करेंगे और चरण वंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Advertisements


