
अल्मोड़ा। जिले के सल्ट क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर महिला को बाघ ने मौत के घाट उतार दिया और जब ग्रामीणों ने महिला को ढूंढा तो उसका शव मिला इससे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। जिले के सल्ट विकासखंड स्थित डभरा सौराल के तोक घोड़ीधार में सोमवार की सुबह एक महिला घर के पास गोबर फेंकने गई थी तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया ग्रामीणों ने जब बाद में महिला को तलाशा तो उसका शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वन विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा इस घटना के बाद लोगों में भय बैठ गया है और उन्होंने जल्द ही बाघ को पकड़ने की मांग की है।
Advertisements


