
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर बीते 29 जुलाई को डोईवाला क्षेत्र में शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी और मौत से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने मौत की वजह बताई थी। सृष्टि कंडारी श्रीनगर गढ़वाल श्रीकोट की निवासी थी और पिछले वर्ष नवंबर में सृष्टि की शादी हर्रावाला निवासी सौरभ खत्री से हुई, सौरभ सचिवालय में निजी सचिव के पद पर कार्यरत है और सृष्टि शिक्षिका थी शादी के करीब 3 महीने बाद सृष्टि के ससुर की हार्ट अटैक से मौत हो गई और अब सृष्टि ने अपनी जान दे दी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग सृष्टि को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं सृष्टि की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि सृष्टि को कभी दहेज की मांग को लेकर तो कभी अपशकुनी कहकर परेशान किया जाता था ससुराल में होने वाली किसी भी अनहोनी के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया जाता था। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि 29 जुलाई को उनकी बेटी की हत्या कर दी गई उन्होंने सृष्टि के पति सौरभ खत्री सास परवीना देवी और ननद चारु तथा अन्य परिजनों पर आरोप लगाए हैं और कार्यवाही की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के आरोप में सृष्टि के पति और ननद को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया है तथा इस मामले में अब पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है और पुलिस का कहना है कि इस मामले के हर एक पहलू की जांच काफी गहनता से की जा रही है।


