
उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा बड़े बदलाव किए गए हैं इसके साथ-साथ यह बड़े बदलाव किया गया है कि इस बार ईवीएम में नेताजी की रंगीन तस्वीर नजर आएगी, आने वाले विधानसभा चुनाव से यह नए बदलाव लागू होंगे। मतदाताओं को अपने पसंदीदा उम्मीदवार को पहचानने में कोई भी गड़बड़ी न हो इसके लिए ईवीएम की बैलेट यूनिट पर उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर लगाई जाएगी और राजनीतिक दलों का बस्ता अब मतदान केंद्रों से 200 मीटर नहीं बल्कि 100 मीटर दूर लगाया जाएगा। चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले कई बदलाव किए गए हैं इसके साथ-साथ चुनाव आयोग ने अपने 40 से अधिक मोबाइल और वेब एप्स को जोड़कर ईसीआई नेट नाम से एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है जिससे अधिकारियों और नागरिकों दोनों के लिए काम आसान हो गया है और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए मतदान के दिन प्रदेश के 100% पोलिंग स्टेशनों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी जिससे कि हर गतिविधि पर नजर बनाई रखी जा सकती है।


