Almora:- सेवा ,समर्पण एवं सुशासन कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया बहुउद्देशीय शिविर…..दर्ज हुई 103 शिकायतें

अल्मोड़ा।जिले के विकासखंड सल्ट में बीते शुक्रवार को सेवा, समर्पण एवं सुशासन कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 103 शिकायते दर्ज हुई और तत्काल मौके पर ही 96 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अधिकारियों से पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए कहा गया और डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य केवल शिकायते दर्ज करना नहीं बल्कि मौके पर ही मामलों का समाधान करना भी है जिससे कि जनता को राहत पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण प्रमाण पत्र बनाए गए। इसके साथ ही जनता को अन्य विभागीय सेवाएं भी उपलब्ध कराई गई। इस शिविर का लाभ 469 लोगों द्वारा उठाया गया।

Advertisements

Leave a Reply