
उत्तराखंड राज्य में कावड़ मेले को लेकर सभी तैयारियां करने हेतु सरकार अलर्ट है सुरक्षा से लेकर हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा तक पूरी योजना तैयार कर ली गई है। हरिद्वार में आगामी कांवड़ मेले की तैयारी को लेकर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई और बैठक में मेले की सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया गया। प्रभारी मंत्री के अनुसार कावड़ मेला 30 जुलाई से 11 अगस्त तक आयोजित होगा और मेले के सफल संचालन के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और इस बार पहली बार ऐसा होगा जब वाटर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी व आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी होगी इसके साथ ही डीजे वाली कावड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि तेज आवाज में डीजे ना बजाए और प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें।


