Uttarakhand:-मुख्यमंत्री द्वारा 187 युवाओं को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा देहरादून में आयोजित समारोह में नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सेवा सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में 187 पीसीएस मुख्य परीक्षा- 2024 के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें से 182 पीसीएस मुख्य परीक्षा व पांच अभ्यर्थी कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के शामिल है। इस दौरान उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र केवल सरकारी सेवा का दस्तावेज नहीं बल्कि सवा करोड़ उत्तराखंड वासियों के विश्वास और जन सेवा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नव चयनित अधिकारियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील की है।

Advertisements

Leave a Reply