नैनीताल:- पैर फिसलने से कोसी नदी में डूबा युवक….. मौत

वर्तमान समय में नदी नालों में डूबने की खबरें राज्य में काफी अधिक सामने आ रही है और ऐसे में गरमपानी के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम सभा सिमलखा निवासी विशाल जलाल उम्र 19 वर्ष की बृहस्पतिवार को कोसी नदी में पैर फिसलने से नदी में डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक के डूबने की खबर पुलिस को दी और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची।मॉक ड्रिल कर एसडीआरएफ ने अचेत हालत में युवक को नदी से बाहर निकाला और गरमपानी सीएचसी पहुंचाया मगर डॉक्टर ने उसे वहां मृत घोषित कर दिया। खैरना चौकी प्रभारी सतीश चंद्र उपाध्याय के अनुसार युवक की मौत कोसी नदी में डूबने से हुई और उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements

Leave a Reply